खबर संसार देहरादून.नामी बिल्डर ने इन लोगो के नाम सुसाइड नोट में! और सूत्रों अनुसार पीएम मोदी और सीएम धामी को सम्बोधित करते हुए गुप्ता बंधुओ और किसी एक अन्य का दिया है पुलिस ने फिलहाल दोनों गुप्ता बंधुओ को उठा लिया है.बिल्डर 8 वे माले से कूद गया! जी हा देहरादून का नामी नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने परसो यानि 24 मई को अपराह सहस्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ में आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी.
नामी बिल्डर ने इन लोगो के नाम सुसाइड नोट में!
पाठकों को बताएं चले यह दोनों, दून में साहनी के साथ दो रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। बेटे रणवीर का आरोप है कि उसके पिता को कंपनी छोड़ने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था. इधर एसएसपी देहरादूनअजय सिंह ने बताया कि बिल्डर आत्महत्या मामले में सुसाइट नोट के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच कर रही है, अन्य किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी.
पुलिस मामले की जाँच कर रही है
प्राप्त जानकारी अनुसार देहरादून के रेसकोर्स निवासी सतेंद्र उर्फ बाबा साहनी बिल्डिंग निर्माण का काम करता था। शुक्रवार को वह घर से निकलकर सहस्रधारा रोड स्थित पैसेफिक गोल्फ स्टेट में बेटी के फ्लैट पर पहुंचे। दोपहरकरीब 12 बजे साहनी ने 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उनके जमीन पर गिरते ही आसपास के लोग इकट्ठाहो गए। लोगो ने पुलिस को सूचना दी और उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने साहनी को मृत घोषित कर दिया. मृतक बिल्डर बाबा साहनी की जेब से सुसाइड नोट मिला जिसमे चर्चित गुप्ता बंधुओं अजय कुमार गुप्ता और उनके जीजा अनिल कुमार गुप्ता प्रोजेक्ट मेंहिस्सेदारी छोड़ने के लिए पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहे की बात मेंशन थी थे.गुप्ता बंधु सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित मिशन कपाउंड निवासी हैंऔर दून में डालनवाला में रहते हैं। पुलिस ने सतेंद्र साहनी के बेटे रणबीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को डालनवाला स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया
