फारूक बोले- J&K मुस्लिम बहुल राज्य, इसलिए टुकड़े कर दिए जी, हां ये बातें नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब भी कोई चीज़ आती है वे (भाजपा) पाकिस्तान का नाम लेते हैं फिर हमसे कहते हैं कि हम पाकिस्तानी हैं। कहते हैं कि फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी का गठबंधन पाकिस्तान की तरफ से हुआ है। हमें पाकिस्तान से क्या लेना देना है मुझे तो लगता है ये खुद पाकिस्तानी हैं।
वे कहते थे 370 आतंकवाद का ज़िम्मेदार है, क्या आतंकवाद बंद हुआ? कल ही हमंने देखा कि एनकाउंटर हुआ। गुलाम नबी आज़ाद साहब ने राज्यसभा में आंकड़े देते हुए दो राज्यों की सरकार की तुलना करते हुए दिखाया कि जम्मू-कश्मीर कितना ऊपर है और गुजरात कितना नीचे, इसलिए इन्हें लगा कि ये किसी तरह से जम्मू-कश्मीर को नीचे लाए।
ये सिर्फ विभाजन की राजनीति करेंगे
अब्दुल्ला ने कहा कि इन्होंने यहां के टुकड़े कर दिए। 370 सन 1927 में आया था… ये कभी भारत को नहीं बनाएंगे, ये सिर्फ विभाजन की राजनीति करेंगे। इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा चाहती है ताकि केंद्र शासित प्रदेश में राज्यपाल शासन जारी रहे, लेकिन लोग इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे।
बडगाम जिले में संवाददाताओं ने जब पूछा कि क्या उन्हें चुनावों के बाद त्रिशंकु विधानसभा की आशंका है तो उन्होंने कहा कि भाजपा यहां त्रिशंकु विधानसभा बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि राज्यपाल शासन बना रहे। उमर ने कहा कि उनका प्रयास है कि कोई स्पष्ट परिणाम न आए, ताकि वे उच्चतम न्यायालय को बता सकें कि उन्होंने चुनाव कराया, लेकिन अगर किसी को जनादेश नहीं मिला तो उनकी क्या गलती है। अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग इस साजिश को समझ चुके हैं और इसे सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि नेकां-कांग्रेस गठबंधन बहुमत तक पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
