खबर संसार, मुंबई: Rekha और उनकी मां को इसलिए छोड़ दिया था पिता ने, फिल्म अभिनेत्री जो किसी नाम और पहचान की मोहताज नहीं फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अपनी एक खास अहमियत है। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को तमिल और तेलुगू ऐक्टर्स जेमिनी गणेशन और पुष्पावल्ली के घर हुआ था। उनका एक वीडियो इन दिनो एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Rekha ने अपने जीवन के बारे में विस्तार से बताया है। रेखा ने बताया कि उनके पिता ने चार शादियां की थीं। लेकिन उनके पिता ने मेरा और मेरी मां का कभी साथ नहीं दिया। जब मैं बहुत छोटी थी तो वह हमारा साथ छोड़कर कहीं और चले गए और अलग रहने लगे। मेरा के सिवाय कोई नहीं था। मुझे पैसो को लेकर बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
ये भी पढें- भाजपा के ये 6 बड़े MLA जल्द कांग्रेस में होगें शामिल!
पैसों की वजह से पढ़ाई छोड़ दी थी Rekha ने
फिल्म अभिनेत्री Rekha ने कहा कि उनको आर्थिक मुश्किलों के चलते अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी जब वहे 9वीं क्लास में थीं, इतनी परेशानी के बावजूद उन्होंने अपने बचपन को शानदार बताया। उनका पैरंट्स के साथ कैसा रिश्ता था, इस बात पर उन्होंने कहा कि उनका रोमांटिक रिलेशनशिप था।
रेखा का खुलासा पिता ने कभी नहीं नोटिस किया
अभिनेत्री Rekha ने कहा कि जब मै छोटी थी तो हमारे पिता हमारी जिंदगी से चले गए थे। मुझे ये याद नहीं कि कब मेरे पिता मां के साथ हमारे घर में रहती थी। लेकिन मेरी मां मेरे पिता को बहुत याद करती थी। और उन्हीं के बारे में सोचा करती थी। कई बच्चे होने की वजह मेरे पिता ने मेरी ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। सभी बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते थे। कभी-कभी वह बच्चों को छोड़ने स्कूल आते थे तो मुझे लगा, ओह, ये अप्पा हैं लेकिन उनसे मिलने का कभी मौका नहीं मिला। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने वहां मुझे नोटिस किया। उन्होंने मुझे कभी नहीं देखा।


