spot_img
spot_img
HomeNationalद‍िल्‍ली में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग, रस्सी की मदद से...

द‍िल्‍ली में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग, रस्सी की मदद से नीचे उतरे छात्र

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गुरुवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई। आग कोचिंग सेंटर के तीसरी मंजिल पर लगी। दमकल की 11 गाडियां मौके पर पहुंचीं, बचाव कार्य जारी है। लोगों को रस्सी के सहारे निकाला गया। जानकारी यह भी है कि इसमें चार छात्र घायल हुए हैं। सभी को बाहर निकाल लिया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग 12.30 बजे लगी और छात्रों को बिल्डिंग की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। अग्निशमन निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बिजली के मीटर की वजह से आग लगी थी और अब उस पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।”

4 छात्र घायल

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस अगलगी में 4 छात्र घायल हुए हैं। जो छात्र कूद कर या रस्सी के सहारे खुद उतरने की कोशिश कर रहे थे उन्हीं छात्रों को मामूली चोट लगने की खबर है। एक मीडिया चैनल से बातचीत में फायर सर्विस के डीजी ने बताया कि बिजली की मीटर में आग लगी थी।

जिसके बाद यह आग बढ़ने लगी। मुखर्जी नगर के जिस इलाके में यह आग लगी है वो काफी भीड़-भीड़ वाला इलाका है। हालांकि, आग बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी लेकिन धुआं ज्यादा होने की वजह से छात्र पैनिक हो गए और फिर वो खुद ही रस्सी के सहारे नीचे उतरने लगे। अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से सभी छात्रों को निकाल लिया गया है और सबकुछ काबू में है।

आग लगने के बाद दिल्ली पुलिस और स्थानीय लोग भी मदद के लिए वहां मौजूद थे। जब फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंची तब सीढ़ी लगाकर कोचिंग की बिल्डिंग में फंसे छात्रों को उतारा गया। सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोचिंग सेंटर के अंदर आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे? दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नालवा ने कहा, ‘आज जब आग लगी तब कुछ छात्र बिल्डिंग से निकलने के दौरान घायल हो गए। बिल्डिंग में कोई फंसा नहीं है। बिल्डिंग के एक इलेक्ट्रिक मीटर में आग लगी थी। धुआं उठने की वजह से छात्र पैनिक हो गए।’

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.