इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 3 से कक्षा 5 तक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्हें नृतकों द्वारा विभिन्न राज्यों के कुमाऊँनी, राजस्थानी, लांवड़ी, पंजाबी, कालबेलिया, हरियाणवी आदि गीतों में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 3 की आनवी शुक्ला एवं कनिका नेगी ने प्रथम, मान्या अधिकारी एवं परिधि तिवाड़ी ने द्वितीय व पलाक्षी तिवाड़ी व ऋतुराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में प्रथम स्थान हंसिका अधिकारी, विहान जोशी ने, द्वितीय स्थान लक्षिता रावत व कृषा तिवाड़ी तथा तृतीय स्थान रितिशा सुयाल।
कक्षा 5 में रिद्धिमा अग्रवाल, रिद्धिमा रौतेला व आदिश्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
तो वहीं, आरोही राव, गर्विका जोशी व शिफतवीर ने प्राप्त किया। कक्षा 5 में रिद्धिमा अग्रवाल, रिद्धिमा रौतेला व आदिश्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मान्या नयाल, देवाक्षी सुयाल, माइल साह व अर्पिता अधिकारी रहे, तृतीय स्थान मानविक अधिकारी, प्रतिष्ठा राठौर, रितिशा चैघरी, शुभ जोशी, प्रनीत कुमार भट्ट व आरोही सैनी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन गुनीत कौर ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में विद्यालय के नृत्य अध्यापक मुकेश सागर व अंकिता चैधरी रहे। विद्यार्थियों ने अपने नृत्यकला के द्वारा सभी का मन मुग्ध कर दिया। विद्यालय की प्रबन्धिका, प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्या ने बच्चों को पुरूस्कृत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


