HomeAdministrativeडीएम के निर्देश पर वार्ड संख्या 40 की जनता हेतु रामलीला मैदान 

डीएम के निर्देश पर वार्ड संख्या 40 की जनता हेतु रामलीला मैदान 

हल्द्वानी: खबर संसार.डीएम के निर्देश पर वार्ड संख्या 40 की जनता हेतु. जी हा जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन कर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है, साथ ही इन शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिया जा रहा है।*

डीएम के निर्देश पर वार्ड संख्या 40 की जनता हेतु

बुधवार 27 अगस्त को भी नगर निगम के दो वार्डों में जनसुविधा शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड संख्या 40 की जनता हेतु रामलीला मैदान ऊंचापुल में तथा वार्ड संख्या 39 की क्षेत्रीय जनता हेतु कालाढूंगी विधायक आवास में जन सुविधा शिविर आयोजित किया गया। दोनों स्थानों में आयोजित शिविरों में क्षेत्रीय जनता द्वारा अपनी व क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारीयों के सम्मुख रखा गया। शिविर में अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों को सुना गया तथा मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया।

दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में मुख्य रूप से क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट ठीक करने एवं नई लाईट लगाए जाने, राशन कार्ड से नाम हटाए जाने एवं पृथक से अलग राशन कार्ड बनाए जाने, सहित अन्य समस्याएं प्रमुखता से रखी। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा क्षेत्रीय जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने की साथ ही मौके पर विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए गए। दोनों वार्डों में आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 39 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। स्ट्रीट लाईट से सम्बंधित कुल 9 शिकायतों का समाधान किया गया। पूर्ति विभाग से सम्बंधित कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें प्रथक एवं बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने संबंधित थी, जिनका मौके पर ही निस्तारण की कार्यवाही की गई। दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु 6 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्ड 39 की पार्षद ममता जोशी व वार्ड 40 के पार्षद प्रमोद पंत सहित अन्य उपस्थित रहे।आयुक्त नगर निगम ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि गुरुवार 28 अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 37 में कालिका मंदिर चोपुला*में तथा *वार्ड संख्या 38 का शिविर लक्ष्मी गार्डन वेंकेट हॉल में लगाया जाएगा।  उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह इन शिविरों में उपस्थित होकर इनका लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.