छेड़छाड का आरोपी भाजपा का पूर्व नेता 25 दिनों बाद पुलिस के शिकंजे में जी, हां नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को आखिरकार पुलिस ने 25 दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया, बतादें की मुकेश बोरा भाजपा के पूर्व नेता है और इन पर एक बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। इसी मामले में वो फरार चल रहे थे।
भाजपा के पूर्व नेता के खिलाफ बलात्कार और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ इसके बाद गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने जगह-जगह प्रदर्शन और नारेबाजी आंदोलन किया।
वहीं पुलिस का कहना है कि कोतवाली लाल कुआं में एक महिला के द्वारा बच्ची के साथ छेड़खानी और बलात्कार का आरोप लगाते हुए एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद मुकेश बोरा लगातार पुलिस से भागा फिर रहा था कल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से मुकेश बोरा की गिरफ्तारी कर ली।
रामपुर से पुलिस ने किया बोरा को गिरफ्तार
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए लगभग छह टीमें पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा में भेजी गई थी लेकिन मुकेश बोरा का कोई पता नहीं चल पाया था कल सर्विलेंस की मदद जिला रामपुर से मुकेश बोरा को गिरफ्तार कर लिया है।
वही मुकेश बोरा ने सभी आरोपी को खारिज करते हुए कहा कि मुझे षड्यंत्र के तहत फसाया गया है क्योंकि मेरे विरोधियों ने मुझे हराने में पूरी कोशिश की थी और वह हारा नहीं पाए इसलिए मुझे षड्यंत्र के तहत फसाया जा रहा है मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
