HomeNationalविधानसभा चुनाव ने पहले अब कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री ने दिया...

विधानसभा चुनाव ने पहले अब कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा

खबर संसार, नई दिल्ली। जी, हां आप ने सही पढ़ा पंजाब में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। उससे ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यूपीए सरकार में कानून मंत्री रहे अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इन नेताओं ने भी छोड़ दिया था साथ

हाल के दिनों में कांग्रेस पार्टी से कई युवा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, सुष्मिता देव, प्रियंका चतुर्वेदी और ललितेशपति त्रिपाठी सरीखे नेताओं के नाम शामिल हैं। अश्विनी कुमार के इस्तीफा से पुराने नेताओं का भी पार्टी से मोहभंग होता दिख रहा है।

इसे भी पढ़ेे- Lalu Prasad Yadav फिर दो दोषी करार, न्यायिक हिरासत में लेकर भेजा जेल

आपको बता दें कि जी-23 के जरिए कई नेताओं ने पहले ही बागी तेवर अपना लिए हैं। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हाल ही में पार्टी से नाता तोड़ लिया था। फलेरियों ने टीएमसी का दामन थामा वहीं, अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बनाकर भाजपा से गठबंधन किया है।

पूर्व पीएम का करीबी थे अश्विनी

पंजाब से अश्विनी कुमार यूपीए सरकार में कानून और न्याय मंत्री थे। उन्हें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बहुत करीबी माना जाता है। दोनों परिवारों के बीच कई दशकों तक घनिष्ठ संबंध रहे। उन्होंने अतीत में सोनिया गांधी को उनके “विचारों” के लिए धन्यवाद दिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

रिपोर्ट के अनुसार, कुमार ने ‘पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह’ के साथ हुए बर्ताव को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘पूर्व सीएम का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया और यह कांग्रेस के सिद्धांतों के खिलाफ है।’ इस दौरान उन्होंने पंजाब में सीएम पद के लिए चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी तनाव पर भी सवाल उठाए। पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं अब कांग्रेस संबंधित हूं।’

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.