HomeUttarakhandनुक्कड़-नाटक, से बच्चों ने समाज के सभी वर्गों को स्वच्छता की जानकारी...

नुक्कड़-नाटक, से बच्चों ने समाज के सभी वर्गों को स्वच्छता की जानकारी दी

2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में बियर शिबा सीनीयर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया जिसके अंतर्गत नुक्कड़-नाटक, गीत-संगीत के द्वारा स्कूल के बच्चों ने समाज के सभी वर्गों को स्वछता की जानकारी दी।

साफ सफाई से ही हम आदर्श समाज की स्थापना कर सकते हैं सफाई के मूलमंत्र के साथ आज का सफाई कार्यक्रम बच्चों तथा शिक्षकों ने बहुत उत्साह के साथ संपन्न किया।

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

यह स्वच्छता अभियान स्कूल के प्रांगण से शुरू किया गया तथा हल्द्वानी के बस स्टेशन में कक्षा 11 के 100 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों (आनन्द बिष्ट, जीवन बिष्ट, विवेक जौहरी, दिनेश धनिक, निशी वर्मा, किरन बिष्ट, शोभा नियोलिया) ने एक साथ मिल कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने के लिए बढ़- चढ़ कर इस अभियान में भाग लिया।

बस स्टैंड की वरिष्ठ कें प्रभारी श्रीमती ने बचचों की हौसला अफजाई की। साथ ही दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर स्कूल के बच्चों ने दुर्गा के कई शक्ति रूपों को धारण करत था रामलीला का भव्य प्रदर्शन करते हुए झांकियों का मनमोहक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य तथा उप-प्रधानाचार्या ने बच्चों के कार्यक्रम की हौसला अफजाई की तथा दुर्गा के रूपों की शानदार झाकियों के प्रदर्शन के लिए बच्चों एवं उनके शिक्षकों की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.