HomeLocalकल से हल्द्वानी शहर जाम मुक्त रोडवेज , इंटरसिटी, केमो बाया ऐसे...

कल से हल्द्वानी शहर जाम मुक्त रोडवेज , इंटरसिटी, केमो बाया ऐसे जाएंगी

खबर संसार हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर होंगा जाम मुक्त रोडवेज , इंटरसिटी, केमो बाया ऐसे जाएंगी और यह खड़ी होंगी। जिससे जाम की समस्या होंगी दूर! जी हा हल्द्वानी शहर स्थित रोडवेज स्टेशन से वाहनों के आने जाने के कारण लगने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए परिवहन निगम एवं केमू प्रबंधन के साथ पुलिस द्वारा गोष्टी की गई उक्त गोष्ठी में ए आर एम परिवहन निगम उत्तराखंड श्री सुरेंद्र सिंह व श्री रवि शेखर कापड़ी वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी एवं श्री हिम्मत सिंह नयाल प्रबंधक केमू हल्द्वानी, व इंटरसिटी बस सर्विस प्रबंधन के साथ श्री शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राकेश मेहरा यातायात निरीक्षक जनपद नैनीताल की उपस्थिति में वाहनों के सुचारू आवागमन हेतु निम्न व्यवस्थाएं की गई हैं।

*1-* परिवहन निगम की बसें स्टेशन के अंदर नैनीताल मुख्य मार्ग से प्रवेश करेंगे एवं बसों की
निकासी पर्वतीय मार्ग एवं रामपुर रोड के लिए वर्कशाप लाइन होते हुए वाया तिकोनिया से होगी।

2-* चोरगलिया ,सितारगंज ,बरेली, लखनऊ को जाने वाली बसें गोला बाईपास रोड से निकलेंगे।

3-* रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से किसी भी बस की निकासी नैनीताल मुख्य मार्ग पर नहीं होगी

4-* इंटरसिटी बस रोडवेज स्टेशन के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ी नहीं होगी इसके स्थान पर उक्त बसें नैनीताल को-ऑपरेटिव बैंक के पास स्थित ट्रांसफार्मर के आगे 2 बसें रुद्रपुर व किच्छा हेतु खड़ी होंगी।

5-* केमू की बसें पूर्व निर्धारित स्थल पर ही खड़ी होकर सवारी भरेंगे।

6-* रोडवेज स्टेशन पर नैनीताल रोड तथा पूर्वी रोडवेज तिराहे से बसों के अतिरिक्त अन्य समस्त वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

7-* परिवहन निगम की बसें इंटरसिटी बस व केमू की बसें उक्त प्लान के तहत निर्धारित किए गए स्थानों से संचालित होंगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.