HomeNationalGood News : भारत ने कोरोना के सिंगल वैकसीन जॉनसन एंड...

Good News : भारत ने कोरोना के सिंगल वैकसीन जॉनसन एंड जॉनसन को दी मंजूरी

नई दिल्ली, खबर संसार। Good News अमेरिकी फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड-19 के खिलाफ सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। भारत में मंजूरी पाने वाली यह पांचवी वैक्सीन है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है। बीते गुरुवार को कंपनी ने बयान जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि भारत में सिंगल डोज वैक्सीन के इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन EUA के लिए आवेदन किया गया है।

अब भारत के पास पांच EUA वैक्सीन

मंडाविया ने ट्वीट किया, ‘भारत ने अपनी टीके की टोकरी बढ़ा ली है! जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोविड-19 वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है। अब भारत के पास पांच EUA वैक्सीन हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘यह कोविड-19 के खिलाफ भारत के संयुक्त लड़ाई के आगे बढ़ाएगा। Good News

’ EUA के लिए आवेदन करते वक्त कंपनी ने कहा था कि यह एक पड़ाव होगा, जो भारत और दुनिया के लोगों तक कोविड-19 सिंगल डोज वैक्सीन लाने का रास्ता तैयार करेगा। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि जॉनसन एंड जॉनसन के विश्व स्तर पर आपूर्ति में बायोलॉजिकल-ई बड़ी भूमिका निभाएगा। Good News

बीती 5 अगस्त को जॉनसन एंड जॉनसन ने EUA के लिए आवेदन किया था। अमेरिकी फार्मा कंपनी ने दावा किया था कि क्लीनिकल ट्रायल में गंभीर बीमारी से बचाने में उनकी वैक्सीन 85 फीसदी असरदार रही है। इसके अलावा वैक्सीन ने डेल्टा और कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स के खिलाफ बेहतर सुरक्षा का प्रदर्शन किया था। डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते कहर के बीच नई वैक्सीन की एंट्री अहम साबित हो सकती है।

home-stay योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाले 13 अभ्यर्थियो का लिया साक्षात्‍कार

देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार हुई कोविशील्ड, भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के साथ मिलकर तैयार की कोवैक्सीन, अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना और रूस की स्पूतनिक V को अनुमति मिली है। फिलहाल, सरकारी और निजी केंद्रों पर बड़े स्तर पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। Good News

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.