HomeUttarakhandhome-stay योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाले 13 अभ्यर्थियो का लिया साक्षात्‍कार

home-stay योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाले 13 अभ्यर्थियो का लिया साक्षात्‍कार

रूद्रपुर, खबर संसार। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना/दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम-स्टेँ, home-stay) योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाले 13 अभ्यर्थियो का विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा साक्षात्कार लिया गया।

पात्र लोगों को home-stay योजना से लाभांवित करें

उन्होने साक्षात्कार लेते हुये अभ्यर्थियों से कहा कि जिस योजना हेतु ऋण लिया जा उसे उसी योजना में व्यय करते हुये अपना रोजगार स्थापित करें। उन्होने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि योजनाअन्तर्गत पात्र व जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें। (home-stay)

इसे भी पढ़े-Tokyo Olympics में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने बधाई दी 

जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में वाहन मद के अन्तर्गत 09, गैर वाहन मद में 04, होम-स्टे (home-stay) मद में 04 कुल 17 व्यक्तियों द्वारा आवेदन किया था, जिसमे से कुल 13 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुये।

इस दौरान लीड बैंक अधिकारी केडी नौटियाल, महाप्रबन्धक उद्योग चंचल बोहरा, डीडीएम नाबार्ड राजीव प्रियदर्शी, एआरटीओ वीके सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी बीसी त्रिवेदी उपस्थित थे। (home-stay)

फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

बताते चले कि सरकार पहाड़ के लोगों को आजीवीका बढ़ाने के लिए जी जान से लगी हुई। इसी लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.