खबर संसार नई दिल्ली: हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन Varun Singh का निधन, तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाॅटर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत पिछले कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। और इस बीच कई बार उनका अपरेशन भी किया गया, उन्हें बचाने के तमाम प्रयास किए। लेकिन आज बुधवार को ग्रुप कैप्टन Varun Singh का निधन हो गया। इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अकेले ऐसे सदस्य थे, जो घटना के बाद जीवित मिले थे।
ये भी पढें- जीप से कुचलना हादसा नहीं हत्या !
बताते चलें कि बीते 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नुर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों का निधन हो गया था, जबकि वरुण सिंह की हालत गंभीर थी। उनका शरीर 90 फीसदी से ज्यादा जल चुका था इस दौरान उनके कई ऑपरेशन किए गए पूरे देश उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा था।
हेलिकॉप्टर कैश में घायल हुए थे Varun Singh
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से काफी गहरा नाता है। वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह सेना में थे और अब अपनी पत्नी के साथ भोपाल में ही रहते हैं। हादसे के वक्त Varun Singh के पिता केपी सिंह अपने छोटे बेटे कमांडर जनुज सिंह जो नौसेना में है की बेटी का जन्मदिन मनाने मुंबई गए हुए थे। हेलिकॉप्टर कैश की सूचना मिलते ही मुंबई से ही पूरा परिवार कन्नूर पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनव्यक्त करते हुए उन्हें दो उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
