HomeUttar Pradeshगुटखा कारोबारी के घर जीएसटी की टीम ने की छापेमारी मिली 6.31...

गुटखा कारोबारी के घर जीएसटी की टीम ने की छापेमारी मिली 6.31 करोड़ कैश

हमीरपुर, खबर संसार। उत्‍तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) की कानपुर टीम ने सुमेरपुर के दयाल पान मसाला के निर्माता जगत गुप्ता के आवास पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान गुटखा व्यापारी के यहां से 6 करोड़ 31 लाख 11 हजार 800 रुपये बरामद किया गया।

खास बात है कि इन पैसे को गुटखा कारोबारी ने बेड बॉक्स के अंदर रखा गया था। इनको गिनने के लिए स्टेट बैंक के कर्मचारी तीन मशीनें और बड़े-बड़े ट्रंक लेकर आये थे। करीब 15 घंटे की गिनती के बाद रुपयों को ट्रंकों में भर कर ले गए हैं।

इसे भी पढ़े-पाकिस्तान के साथ संबंधों पर अमेरिका (america) ने कही ये बात 

दबाव के बाद खोला दरवाजा

जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे की पुरानी गल्ला मंडी में दयाल गुटखा के निर्माता जगत गुप्ता का घर है। यहीं मंगलवार सुबह सीजीएसटी की कानपुर टीम ने दबिश दी। टीम के आने पर व्यापारी के घर का दरवाजा नहीं खोला गया था। अफसरों ने दबाव बनाया तब टीम अंदर जा सकी। यहां मिली सामग्री का टीम के एक दर्जन अधिकारी अकाउंट से मिलान कर रहे हैं।

गुटखा कारोबारी के तमाम दस्तावेज, बैंक खाते व लैपटाप कब्जे में ले लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाई जगत गुप्ता और प्रदीप गुप्ता अलग-अलग फर्म के माध्यम से सरकार की टैक्स चोरी करते थे। छापेमारी को लेकर पूरे कस्बे के कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

कानपुर के सीजीएसटी के कमिश्नर सोमेश तिवारी ने बताया कि गुटखा कारोबारी के आवास को खंगाला और तमाम गड़बड़ियां पकड़ी गई है। पूरे घर को खंगालकर साढ़े छह करोड़ रुपये कब्जे में लिए है। यह कैश किचन व बेड के गद्दे और अन्य कमरों में बड़ी होशियारी से छिपाकर रखे गए थे। बताते है कि बरामद कैश में छोटे से लेकर बड़े नोटों का भारी अम्बार देख नोट गिनने वाले कर्मी भी दंग रह गए।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.