HomeCrimeगुजरात एटीएस ने फैक्टरी पर छापा मार 500 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं...

गुजरात एटीएस ने फैक्टरी पर छापा मार 500 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं जब्त

अहमदाबाद, खबर संसार। चुनावी मौसम में गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक निर्माण इकाई पर छापा मारकर लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित एमडी दवा जब्त की है।

एटीएस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वडोदरा के पास एक छोटे कारखाने एवं गोदाम पर छापेमारी के दौरान एटीएस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया।

अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी वैध रसायनों के निर्माण की आड़ में एमडी दवा तैयार कर रहे थे, जो नशीले पदार्थों की श्रेणी में आती है। अधिकारी ने बताया कि पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए अभियान जारी है।

अगस्त में भी 200 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था

हालांकि, उन्होंने ज्यादा विवरण नहीं दिया। अधिकारियों ने इससे पहले बताया था कि एटीएस ने इस साल अगस्त में वडोदरा शहर के पास एक कारखाने से 200 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था, जिसकी कीमत लगभग एक हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान था।

गुजरात एटीएस का यह एक्शन ऐसे वक्त में आया है, जब 1 दिसंबर को राज्य में पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है। गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे। पिछली 27 सालों से गुजरात की सत्ता पर भाजपा का कब्जा है, मगर इस बार आम आदमी पार्टी की मजबूत एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.