spot_img
spot_img
HomeAdministrativeहरेला हमारे जज्बातों को जगाता है प्रकृति के निकट लाता

हरेला हमारे जज्बातों को जगाता है प्रकृति के निकट लाता

हल्द्वानी खबर संसार। पूरे उत्तराखंड में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चले वही एसडीएम कोर्ट में सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने पौधारोपण कर इस मुहिम को आगे बढ़ाया। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने कहा कि हरेला हमारे जज्बातों को जगाता है प्रकृति के निकट लाता है पर्यावरण से लगाव के लिए प्रेरित करता है। यह बहुत ही सुनहरा मौका है। हरेला प्रकृति की प्रोस्पेरिटी का परिचायक है।

इससे पूर्व पूरे जनपद में हरेला पर्व पर जहां विभिन्न संस्थाओं ने वृक्षारोपण कर इस धारा को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। हल्द्वानी के संकल्प वेंकट हॉल में हरेला प्रतियोगिता रखी गई। धरोहर संस्था ने भी एसडीएम कोर्ट में पौधारोपण किया। रानी बाग चित्रशाला धाम में मात शक्ति एवं युवा मोर्चा के साथियों ने पौधारोपण किया। हल्द्वानी में भी पौधारोपण हुआ। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास के आसपास भी पौधारोपण हुआ। जहा मंत्री जी ने कई पौधे लगाए।

यूकेडी ने फलदार पौधे लगाए डी के पार्क में। भीमताल के चोली गांव में जिलाधिकारी ने भी पौधारोपण किया। लालकुआ  में विधायक नवीन दमका ने पौधारोपण किया। ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने खंड विकास अधिकारी निर्मला जोशी के साथ ब्लॉक कार्यालय में पौधारोपण किया। तमाम लोगों ने नैनीताल जनपद में पौधरोपण कर हरेला के मायने को सम्मान दिया

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.