HomeNationalउत्तराखण्ड में हाईस्कूल तथा इन्टरमीडिएट की exam 28 मार्च से 19 अप्रैल...

उत्तराखण्ड में हाईस्कूल तथा इन्टरमीडिएट की exam 28 मार्च से 19 अप्रैल तक

हल्द्वानी, खबर संसार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (Uttarakhand Board of School Education Ramnagar) द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा 2022 (council exam 2022) की हाईस्कूल तथा इन्टरमीडिएट परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के मध्य होंगी।

जिलाधिकारी/ परगना मजिस्टेट मनीष कुमार सिह ने आदेश दिये हैं कि परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक परगना हल्द्वानी के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर तत्काल प्रभाव से धारा 144 (सीआरपीसी) लागू की जाती है।

इसे भी पढ़े-5 दिन में 3.20 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल व डीजल, जानिए अपने शहर का रेट

परीक्षा केन्द्रों के 100 गज के अन्दर नहीं खुलेंंगे फाटो कापी की दुकानें

परगना मजिस्ट्रेट ने कहा परीक्षा (exam) केन्द्रों के 100 गज के अन्दर बिना अनुमति के 5 या उससे अधिक व्यक्ति समूह में एकत्रित नही होंगे तथा कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का शस्त्र,लाठी तथा डंडा आदि लेकर परीक्षा स्थल अथवा 100 गज की परिधि में नही आयेगा।

उन्होने निर्देश दिये कि परीक्षा स्थल के 100 गज की परिधि के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति फोटो स्टेट मशीन अथवा फैक्स नही लगायेगा साथ ही कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र (exam center) परिधि में ड्रोन कैमरे आदि का संचालन नही करेगा।

जिलाधिकारी ने तत्‍काल प्रभाव से लागू क‍िया यह आदेश

उन्होने कहा यह आदेश तत्काल प्रभाव से परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा केन्द्रों के 100 गज की परिधि में लागू होंगे। आदेशोें में किसी भी प्रकार का उल्लघंन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

सभी केंद्रों में बैठक आज

जिले के 114 परीक्षा केंद्रों में आज केंद्र व्यवस्थापकों और केंद्र प्रभारियों की बैठक होगी। जिसमें परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने, धारा-144 का अनुपालन कराने आदि पर विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा भीमताल स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सचल दलों की भी बैठक ली जाएगी।

दो स्कूलों में जमा होंगे कॉपियों के बंडल

शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल जमा कराने के लिए भीमताल स्थित लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज को मुख्य संकलन केंद्र बनाया है। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। रोजाना परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों की कॉपियों इन्हीं दो केंद्रों में जमा होंगी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.