HomeAdministrativeपति की बहन की दूसरी जाति में हुई शादी, पत्नी ने मांगा...

पति की बहन की दूसरी जाति में हुई शादी, पत्नी ने मांगा तलाक, HC पहुंचा पति

पति की बहन की दूसरी जाति में हुई शादी, पत्नी ने मांगा तलाक, HC पहुंचा पति जी, हां गुजरात हाईकोर्ट के सामने एक ऐसा ही मामला आया है। यहां फैमिली कोर्ट ने एक महिला को तलाक लेने की अनुमति दे दी है। अगर अब हाईकोर्ट ने महिला को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि महिला की ननद ने जाति से बाहर शादी की है, जो बाद महिला से छिपाई गई थी। पति द्वारा महिला से ये बात छिपाना क्रूरता कहा गया है, जिसके बाद महिला ने कोर्ट का रुख किया था।

जानकारी के अनुसार महिला की नदद की दूसरी जाति में शादी होने का बात जैसे ही उसे पता चली उसने दो दिन बाद ही अपनी ससुराल को छोड़ दिया। महिला का मानना है कि जिस जाति में ननद की शादी हुई है वो नीची जाति है। वर्ष 2020 में महिला ने दावा किया कि उसके साथ क्रूरता की गई है। इसके साथ ही महिला ने भावनगर फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है।

इस अर्जी में कहा गया कि महिला की ननद ने अन्य जाति में शादी की, जिसकी जानकारी महिला को नहीं दी गई थी। पति ने सिर्फ दो बहनों का जिक्र किया और तीसरी बहन के बारे में जानकारी साझा नहीं की। इस मामले के बाद पति ने अपनी पत्नी से गुहार लगाई और वापस लौटने की मांग की। पति ने पुलिस में पत्नी के कदम की शिकायत की और उसके ऑफिस में भी मेल कर जानकारी दी। पति ने इसके बाद वैवाहिक अधिकारों का जिक्र करते हुए मुकदमा दायर किया और पत्नी के लौटने की मांग की।

खारिज हुई पति की याचिका

वर्ष 2024 सितंबर में भावनगर की फैमिली कोर्ट ने पत्नी द्वारा तलाक की याचिका को स्वीकार किया और पति की याचिका को अस्वीकार किया था। पति ने दो अलग अलग फैमिली कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। तलाक के आदेश को रद्द करने के लिए पति अब हाईकोर्ट की शरण में गया है। उसने हाईकोर्ट से गुहार लगाई है कि तलाक के आदेश को रद्द किया जाए।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.