खबर संसार, नई दिल्ली: हमेशा देखा जाता है कि गर्मियों के मौसम में नुक्कड़ व चाौराह पर कई गन्ने की दुकाने आपको मिल जाएंगी। गन्ने sugarcane का जूस सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। और स्वाद भी बेमिसाल। गन्ने का जूस सेवन करने से कई बीमारियों में आराम मिलता है। गर्भवती महिलाओं के लिए ये तो वरदान की तरह है।
गर्मियों में और डिहाइड्रेशन में इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके पीने से पानी की कमी दूर हो जाती है। लेकिन sugarcane का जूस सेवन करने का एक समय भी तय है जो कि उसी समय पीना चाहिए। नही ंतो फायदे की जगह नुकसान भी हो जाते हैं। जो आइए जानते हैं कि क्या फायदे हैं और नुकसान-
किस समय पीना चाहिए sugarcane का जूस
गर्मियों में sugarcane के जूस का सेवन काफी पसंद किया जाता है। जो सुबह शाम और दोपहर के समय पीना बेहद ही फायदेमंद माना गया है। अन्य मौसम में गन्ने जूस सप्ताह में सिर्फ 3 बार ही पिये वह भी ताजा गन्ने का जूस खड़े होकर नहीं, बल्कि बैठकर पीना चाहिए।
ये भी पढ़ें- नाटकीय घटनाक्रम कल से गायब व्यक्ति का एक पोर्टल पर खबर फ्लैश होते ही थोड़ी देर में पत्नी को फोन
गन्ने के जूस के फायदे
- गन्ने का जूस पीने से थकान और पेट फूलने की समस्या दूर होती है।
- गन्ने का जूस पीने से किडनी और लिवर स्वस्थ रहते हैं।
- गन्ने का जूस पीने से कब्ज में भी काफी राहत मिलती है।
- sugarcane का रस महिलाएं पीरियड्स के दौरान जरूर पीएं। इससे ब्लड स्पॉटिंग और क्रैंप में राहत भी मिलती है। साथ ही मां बनी महिलाओं में लैक्टेशन में भी बढ़ोतरी होती है।
- अगर आप डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे हैं तो गन्ने का जूस जरूर पिएं। इससे राहत मिलेगी।
- इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

