HomeLife Styleसुबह नहीं कर पाए कलश स्थापना, तो जान लें दोपहर और शाम...

सुबह नहीं कर पाए कलश स्थापना, तो जान लें दोपहर और शाम का शुभ मुहूर्त

जी, हां चैत्र नवरात्रि आज से शुरु हुई है। आज सुबह में 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त था। लोगों ने अपने घरों में Kalash Sthapna के साथ मां दुर्गा का आह्वान किया और उनकी स्थापना की।

जो लोग आज सुबह के मुहूर्त में Kalash Sthapna नहीं कर पाए हैं, वे परेशान न हों। आज आप दोपहर और शाम के समय में भी कलश स्थापना कर सकते हैं। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ। गणेश मिश्र से जानते हैं Kalash Sthapna के दोपहर और शाम के मुहूर्त के बारे में।

कलश स्थापना मुहूर्त 2023

इस साल आप दोपहर और शाम में भी कलश स्थापना कर सकेंगे। पंचांग के अनुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:28 बजे के बीच आप कलश स्थापना कर सकते हैं। सुबह में 10 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक शुभ उत्तम मुहूर्त है।

दोपहर के अलावा शाम में Kalash Sthapna का मुहूर्त 04 बजकर 15 मिनट से शाम 06 बजे तक है। इस मुहूर्त में आप विधिपूर्वक कलश स्थापना करें। पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से शाम 05 बजकर 02 मिनट तक चर-सामान्य मुहूर्त हैं और शाम 05 बजकर 02 मिनट से शाम 06 बजकर 33 मिनट तक लाभ-उन्नति मुहूर्त है।

पहले दिन करें शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मां दुर्गा ने अपना पहला स्वरूप शैलपुत्री का लिया था। इस वजह से इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूप प्रकट हुए थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.