HomeHealthअगर आप के हड्डियों में रहता है दर्द तो खाये कैल्शियम रिच...

अगर आप के हड्डियों में रहता है दर्द तो खाये कैल्शियम रिच मखाने का रायता

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से लोग ज्वॉइंट पेन की शिकायत करने लगते हैं। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं या फिर बढ़ता वजन आपके लिए परेशानी की वजह बना हुआ है तो मखाने का रायता अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए। तो आइए देर किस बात की जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी रायता।

रायता बनाने के लिए सामग्री

  • दही- 1 कप
  • मखाने- 2 कप
  • रायता मसाला- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • चाट मसाला- 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
  • देसी घी- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 1 टेबलस्पून
  • नमक- स्वादानुसार

मखाने का रायता बनाने की विधि

मखाने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करके उसमें मखाने भून लें। मखाने जब हल्के सुनहरे रंग के हो जाए तो गैस बंद करके मखानों को एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें। मखाने के ठंडा होने पर उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। अब एक बर्तन में दही अच्छी तरह से फेंट लें।

दही फेंटने के बाद उसमें रायता मसाला, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब दही के इस मिश्रण में दरदरे पिसे हुए मखाने डालकर मिला दें। रायता अगर आपको गाढ़ा लग रहा हो तो आवश्कता अनुसार उसमें पानी डालकर उसे थोड़ा पतला रखें। आपका टेस्टी मखाना का रायता बनकर तैयार है। आप इसे सर्व करने से पहले धनिया पत्ती डालकर गार्निश कर लें।

इसे भी पढ़े-बिहार में जेडीयू-बीजेपी का गठबंधन टूटा, नीतीश 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.