HomeHealthछुटकारा पाना है डार्क सर्कल्स से तो विटामिन ई की मदद से...

छुटकारा पाना है डार्क सर्कल्स से तो विटामिन ई की मदद से बनाएं ये आई क्रीम

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती को छीन लेते हैं। हालांकि, आजकल देर रात तक जागना, तनाव और स्क्रीन पर बहुत ज़्यादा समय बिताने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना बेहद आम बात हो गई है। अमूमन हम सभी इन डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए महंगी-महंगी अंडर आई क्रीम में इनवेस्ट करना पसंद करते हैं। जबकि आप खुद घर पर ही इन काले घेरों से छुटकारा पा सकते हैं और इसमें विटामिन ई आपकी मदद कर सकता है।

विटामिन ई में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को पोषण देने और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप चाहें तो खुद घर पर ही विटामिन ई की मदद से अलग-अलग अंडर-आई क्रीम बना सकते हैं और डार्क सर्कल्स को अलविदा कह सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको विटामिन ई की मदद से अंडर आई क्रीम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

खीरा और विटामिन ई अंडर-आई क्रीम

यह एक रिफ्रेशिंग अंडर आई क्रीम है, जो डार्क सर्कल्स और पफीनेस को कम करती है। साथ ही साथ, इससे आपकी स्किन अधिक ब्राइटन नजर आती है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच खीरे का रस
  • 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 विटामिन ई कैप्सूल

अंडर आई क्रीम बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में खीरे का रस, एलोवेरा जेल और विटामिन ई तेल मिलाएं।
  • इससे तब तक मिक्स करें, जब तक कि स्मूथ ब्लेंड ना हो जाएं।
  • इसे फ्रिज में स्टोर करें और एक हफ़्ते के भीतर इस्तेमाल करें।
  • आप हर दिन सुबह या सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे एक पतली परत लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धीरे से पोंछ लें या रात भर के लिए छोड़ दें।

एलोवेरा और विटामिन ई अंडर-आई जेल

यह ना केवल आपकी अंडर आई स्किन को हाइड्रेट करता है, बल्कि सूजन को भी कम करता है। जिसकी वजह से डार्क सर्कल्स को दूर करने में मदद मिलती है।

आवश्यक सामग्री-

1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

2 विटामिन ई कैप्सूल

आधा चम्मच बादाम तेल

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल को काटें और तेल को एक छोटे कटोरे में निचोड़ें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल और बादाम तेल डालें।
  • इससे अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इसे एक छोटे जार में स्टोर करें और ठंडक के लिए फ्रिज में रखें।
  • हर रात सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे थोड़ी मात्रा में लगाएं और मसाज करें।
  • इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.