जी, हां आप ने सही पढ़ा रणबीर-आलिया की शादी में 7 नहीं, सिर्फ 6 वचन लिए गए। आलिया के पिता महेश भट्ट को पंडित द्वारा दिलाए जा रहे एक वचन पर पूरी तरह से आपत्ति थी, इसलिए उन्होंने आलिया को सोच-समझकर वचन देने को कहा। नतीजा ये हुआ कि शादी में 7 वचन की जगह 6 ही रह गए। ये वचन था कि आलिया अपने सारे काम पति रणबीर की रजामंदी से ही करेंगीं, महेश भट्ट को इस पर आपत्ति थी।
इसे भी पढ़े-यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है रुस, अमेरिकी खुफिया विभाग ने दी चेतावनी?
आलिया के पिता 7वें वचन पर ने पंडित को टोका
सूत्रों के मुताबिक ये वाकया सात फेरों और सात वचन की रस्म के दौरान का है। जब पंडित आलिया और रणबीर को सात वचन दिलवा रहे थे। पंडित ने आलिया को सातवें वचन के बारे में बताया कि वो इस वचन के मुताबिक अपने सारे काम पति रणबीर से पूछ कर ही करेंगीं।
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जब इस वचन की बात हुई तो महेश भट्ट ने पंडित को टोक दिया और कहा कि मैंने खुद अपनी पत्नी से ये वचन नहीं लिया और न ही मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी भी ऐसा कोई वचन दे। अपने फैसलों के लिए वो हमेशा स्वतंत्र रहे। इसके बाद महेश भट्ट ने आलिया को भी समझाया कि वो सोचकर फैसला ले कि उसे ये वचन देना है या नहीं। आलिया ने पिता की बात मानी।
शादी की तैयारियों पर महेश ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
सूत्रों ने बताया 16 अप्रैल को रिसेप्शन होने की बातें हो रही थीं, मगर फिलहाल वह होती नजर नहीं आ रहीं। आलिया और रणबीर जल्द अफ्रीका हनीमून को निकलने वाले हैं। वहां से वापसी के बाद रिसेप्शन या इंडस्ट्री गेट टु गेदर पर डिसीजन लिया जाएगा। इस पूरे समारोह में लड़की के पिता के तौर पर महेश भट्ट ने शादी आयोजनों की तैयारियों में अहम इन्वॉल्वमेंट नहीं रखी। उनके बजाय सारे बड़े फैसले रणबीर और आलिया ने ही लिए।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



