HomeAdministrativeओपन में साप्ताहिक योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ

ओपन में साप्ताहिक योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ

खबर संसार हल्द्वानीओपन में साप्ताहिक योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ. जी हा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दिनांक 16 जून 2023 को साप्ताहिक योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक, प्रोफेसर पी. डी. पंत जी द्वारा दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया। योग विभाग द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्याशाखा के शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक द्वारा अपने आशीर्वचनों से प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन एवं मार्गदर्शन किया गया। योग विभाग के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भानु प्रकाश जोशी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया तथा प्रतियोगिता स्थल पर कार्यक्रम संचालक डॉ. दीपक कुमार,. अनिल कोठारी, दीक्षा बिष्ट, नीता दियोलिया, ललित बिनवाल तथा यशवंत कुमार (ऑनलाइन) उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.