भारतीय रेलवे तेजी से खुद को आधुनिक जरूरतों के अनुसार ढाल रहा है। करोड़ों यात्रियों की बदलती अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अब रेलवे सिर्फ रफ्तार ही नहीं, बल्कि आराम और प्रीमियम सुविधाओं पर भी फोकस कर रहा है। इसी कड़ी में देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है, जो लंबी दूरी की यात्रा को पूरी तरह बदल देगी।
किस रूट पर चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?
भारतीय रेलवे की यह ऐतिहासिक ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा (कोलकाता) के बीच चलेगी। यह पूर्वोत्तर भारत को देश के बड़े महानगर से सीधे जोड़ेगी। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 या 18 जनवरी 2026 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। अब तक वंदे भारत ट्रेनों में केवल चेयर कार की सुविधा थी, लेकिन स्लीपर वर्जन आने से रात की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्लीपर कोच में मिलेंगी ये खास सुविधाएं
इस ट्रेन में आधुनिक और आरामदायक बेड लगाए गए हैं, जिससे यात्री रात में चैन की नींद ले सकेंगे। सुबह यात्री तरोताजा होकर अपनी मंजिल पर पहुंचेंगे। ट्रेन में सेंसर आधारित नल वाले मॉडर्न वॉशरूम, बेहतर हाउसकीपिंग और इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
कितना होगा किराया?
रेलवे द्वारा तय किए गए किराए इस प्रकार हैं:
- 3AC: ₹2300 (खाना शामिल)
- 2AC: ₹3000
- 1AC: ₹3600
- यह किराया प्रीमियम सुविधाओं को देखते हुए प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।
हाई स्पीड ट्रायल और सेफ्टी
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफल रहा, जिसमें ट्रेन ने 180 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल की। ब्रेकिंग सिस्टम, इमरजेंसी ब्रेक और सेफ्टी फीचर्स की गहन जांच की गई। रेलवे का फोकस यात्रियों की सुरक्षा और आराम दोनों पर है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

