HomeNational21 साल बाद भारत की Harnaaz Sandhu के नाम मिस यूनिवर्स 2021...

21 साल बाद भारत की Harnaaz Sandhu के नाम मिस यूनिवर्स 2021 का ताज

खबर संसार, नई दिल्ली : 21 साल बाद भारत की Harnaaz Sandhu बनी मिस यूनिवर्स 2021, बीते 21 वर्ष बाद भारत ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था, ये 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजराइल के इलियट में आयोजित किया गया। Harnaaz Sandhu ने टाॅप-3 में साउथ अफ्रीका की (लालेला मसवाने) और पराग्वे (नादिया फेरेरा) को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया। उर्वशी रौतेला ने इस बार मिस यूनिवर्स 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।

ये भी पढें- काशी विश्वनाथ काॅरीडोर का 436 years में तीसरी बार जीर्णोद्धार

बता दें कि इससे पहले वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन ने भारत के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। जिसके छह वर्ष बाद वर्ष 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। इससे पहले उर्वशी रौतेला वर्ष 2015 में मिस यूनिवर्स भारत रह चुकी हैं।

पेशे से माडल है Harnaaz Sandhu

चंडीगढ़ की रहने वाली 21 वर्षीय Harnaaz Sandhu पेशे से माडल है। जो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग और कई पेजेंट में जीत हासिल करने के बावजूद पढ़ाई नहीं छोड़ी है। Harnaaz Sandhu ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं।

क्या है मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता

मिस यूनिवर्स का मतलब ब्रह्माण्ड सुन्दरी होता है। ये भी मिस वर्ल्ड की तरह होने वाली एक प्रतियोगिता है जो मिस यूनिवर्स संगठन द्वारा हर साल आयोजित की जाती है। ये एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता है। इसकी स्थापना एक कपड़े की कम्पनी पेसेफिक मिल्स ने 1952 में कैलिफोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में की। बाद में कैसर-रोथ और उसके बाद गल्फ एंड वेस्टर्न इण्डस्ट्रीज का हिस्सा बनी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.