HomeUttarakhandगौलापार स्टेडियम एवं राजकीय किशोर व महिला संप्रेषण गृह का निरीक्षण...

गौलापार स्टेडियम एवं राजकीय किशोर व महिला संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया

हल्द्वानी, खबर संसार। खेल, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, स्पोर्टस काम्पलैक्स,एवं राजकीय किशोर व महिला संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा उत्तराखंड को जिस तरह देवभूमि के नाम से जानते है उसी प्रकार इसे खेल भूमि के रूप में ख्याति/जाना जायेगा सरकार इसके  लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कंपलेक्स में विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही होने पर कार्यवाही की जायेगी।

श्रीमती आर्य ने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल सहित विभिन्न गेम्स के बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

टेबल टेनिस कोर्ट की जर्जर स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की

उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के रखरखाव का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए, साथ ही जल्द से जल्द खेलों को प्रारम्भ करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा। इस दौरान टेबल टेनिस कोर्ट की जर्जर स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए।

क्रिकेट स्टेडियम को निरीक्षण के दौरान उन्होंने  कहा कि विभाग क्रिकेट स्टेडियम में जल्द से जल्द क्रिकेट कराने के लिए गंभीर है और इसके लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा कर जल्द इसकी शुरुआत की जाएगी।

इसके पश्चात मंत्री श्रीमती आर्य ने हल्द्वानी में स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरी व्यवस्थाओं निरीक्षण कर कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाडियों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाडियों के लिए खेल विभाग लगातार अनुकूल वातावरण के लिए प्रयासरत है।

इसके पश्चात प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किशोर व महिला संप्रेषण गृह का भी औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बच्चो व महिलाओं से बातचीत की साथ ही उनका हालचाल जाना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे लोगो को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक खेल रशिका सिद्वकी, प्रभारी खेल अधिकारी जानकी कार्की, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,प्रदीप जनौटी,संदीप पाण्डे,बाबी आर्य आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.