आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़, हल्द्वानी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्राणायाम एवं योग आसन जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, नौकासन, वक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन आयोजित किए गए एवं इनके महत्त्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टी, छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, विद्यालय के योगा अध्यापक ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी योग प्रतिभा का भी शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
