HomeInternational4 घंटे खामोश रहा ईरान का आसमान, तभी चीन से उतरे 2...

4 घंटे खामोश रहा ईरान का आसमान, तभी चीन से उतरे 2 रहस्यमयी विमान!

अमेरिका की चलती-फिरती वॉर मशीन एक बार फिर हरकत में है। दक्षिण चीन सागर से निकलकर अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अब सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम के क्षेत्र की ओर बढ़ चुका है। पेंटागन ने इस मूवमेंट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। सेंटकॉम वही कमांड है जो मध्य पूर्व, पश्चिम एशिया और ईरान जैसे संवेदनशील इलाकों में अमेरिकी सैन्य अभियानों और निगरानी की जिम्मेदारी संभालता है।

इस मूवमेंट का समय बेहद अहम माना जा रहा है। वजह है ईरान और अमेरिका के बीच चल रही सीधी टकराव की स्थिति, जिसमें इजराइल भी अहम भूमिका निभा रहा है। इसी बीच पश्चिम एशिया में एक और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया।

4 घंटे का नो-फ्लाई जोन और रहस्यमयी सन्नाटा

अचानक ईरान ने NOTAM जारी कर अपना पूरा एयरस्पेस बंद कर दिया। सभी सिविल फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया और करीब 4 घंटे तक ईरानी आसमान पूरी तरह शांत रहा। रडार स्क्रीन लगभग खाली थीं। इस दौरान इजराइल के सभी एयरबेस हाई अलर्ट पर चले गए। आयरन डोम, डेविड स्लिंग और एरो डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए।

उधर कतर, कुवैत और अल-उदयद एयरबेस से अमेरिकी ड्रोन और सर्विलांस एयरक्राफ्ट भी सक्रिय हो गए। माहौल ऐसा बन गया मानो ईरान किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहा हो।

चीन से उड़ान, तेहरान में लैंडिंग

लेकिन असली कहानी तब सामने आई जब बंद एयरस्पेस के बीच रडार पर दो विमान दिखाई दिए। ये विमान ईरान की महान एयर के थे, लेकिन उड़ान भरी थी चीन के ग्वांगझोऊ और शियान से। सवाल उठा—जब पूरा एयरस्पेस नो-फ्लाई जोन था, तब ये विमान कैसे अंदर आए?

अमेरिका पहले से आरोप लगाता रहा है कि महान एयर का इस्तेमाल ईरान की IRGC द्वारा हथियार, मिसाइल, कैश और सैन्य उपकरणों की ढुलाई के लिए किया जाता है। इसलिए इन उड़ानों को साधारण कमर्शियल फ्लाइट नहीं माना जाता।

इंटरसेप्टर मिसाइल की आशंका

कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन ने ईरान को पहले दिए गए एयर डिफेंस सिस्टम के लिए अब इंटरसेप्टर मिसाइल्स भेजी हैं। ये मिसाइलें F-35, F-16, क्रूज मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने में सक्षम मानी जाती हैं। अगर यह दावा सही है, तो यह अमेरिका और इजराइल दोनों के लिए बड़ा रणनीतिक झटका हो सकता है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.