रूद्रपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी में आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूचियों का विस्तृत पुनरीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जानकारी दी कि यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी।
22 जनवरी से घर-घर सर्वे और डाटा कलेक्शन
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 22 जनवरी से 05 फरवरी तक संगणक के माध्यम से घर-घर जाकर सर्वेक्षण, गणना और जरूरी सूचना एवं अभिलेख एकत्र किए जाएंगे। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का कार्य होगा।
06 फरवरी से प्रारूप नामावली की तैयारी
06 फरवरी से 10 फरवरी के बीच प्रारूप मतदाता सूची की पांडुलिपि तैयार की जाएगी। इसके बाद 11 फरवरी से 07 मार्च तक प्रारूप निर्वाचन नामावलियों की डाटा एंट्री और फोटो स्टेटिंग की जाएगी।
09 मार्च को प्रारूप सूची का प्रकाशन
09 मार्च को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 10 मार्च से 16 मार्च तक आम नागरिक सूची का निरीक्षण कर सकेंगे और दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का 17 मार्च से 21 मार्च के बीच निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 22 से 26 मार्च तक पूरक सूचियों की डाटा एंट्री की जाएगी।
27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी
27 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जनसामान्य के लिए किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई यही मतदाता सूचियां आगामी सामान्य या उप-निर्वाचन में उपयोग में लाई जाएंगी।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



