HomeNationalमुलायम सिंह के कारण ही शहीदों के घर तक पहुंचता है उनका...

मुलायम सिंह के कारण ही शहीदों के घर तक पहुंचता है उनका पार्थिव शरीर

वरिष्ठ राजनेता मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। उनके निधन से हर तरफ शोक की लहर है। राजनेता हो या फिर कोई आम जनता, हर कोई मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। कुछ राजनेता तो उन्हें जन नेता बता रहे हैं और उनके जमीन से जुड़े रहने वाली आदत को याद कर रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव 10 बार विधायक रहे हैं जबकि 7 बार सांसद रहे हैं। कभी उन्हें प्रधानमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जाता था। 1996 से 98 तक वह देश की रक्षा मंत्री रहे। रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने कई बड़े फैसले लिए थे। लेकिन उनका एक फैसला आज भी काफी सराहनीय है।

क्या था वह फैसला

दरअसल, देश की सीमा पर तैनात रहने वाले जवानों को लेकर उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया था। उस वक्त तक किसी शहीद का जवान उसके घर नहीं पहुंचता था। उस वक्त शहीद जवानों की टोपी ही उनके घर पहुंचाई जाती थी। हालांकि, मुलायम सिंह यादव ने इस परिपाटी को बदला। वे कानून लेकर आए। इसको अमल में लाया गया।

इसी कानून के बनने के बाद से कोई भी सैनिक अगर शहीद होता है तो उसका शव सम्मान के साथ उसके पैतृक घर तक पहुंचाया जाता है। इतना ही नहीं, उसका अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ होता है। जिला के डीएम और एसपी भी मौजूद रहते हैं। मुलायम सिंह यादव के रक्षा मंत्री रहने के दौरान ही भारत ने sukhoi-30 विमान में बड़ी डील की थी।

उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सैफई में 22 नवंबर 1939 को जन्मे यादव का कुनबा देश के सबसे प्रमुख राजनीतिक खानदानों में गिना जाता है। वह वर्ष 1989, 1991, 1993 और 2003 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और 1996 से 98 तक देश के रक्षा मंत्री भी रहे। समाजवादी पार्टी को शिखर पर पहुंचाने के बाद वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर यादव ने अपनी गद्दी अपने बेटे अखिलेश यादव को सौंप दी।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.