Sunday, October 1, 2023
spot_img
spot_img
HomeEntertainmentJanhvi ने दुल्हन बनकर सूरजमुखी के फूलों के बीच कराया Photoshoot

Janhvi ने दुल्हन बनकर सूरजमुखी के फूलों के बीच कराया Photoshoot

मुबई, खबर संसार। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर (Janhvi) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में सूरज मुखी के फूलों के बीच बैठकर फोटोशूट कराती हुई दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में सूरज मुखी के फूलों के बीच अपना नया फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। साथ ही जाह्नवी कपूर का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

जाह्नवी कपूर (Janhvi) के इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. जाह्नवी कपूर दुल्हन के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी कपूर ने फिल्मों में एक्टिंग करके लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

जाह्नवी ने पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा पहना हुआ है

वीडियो में जाह्नवी कपूर ने पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा पहना हुआ है और उसके साथ ऑफ शॉल्डर ब्लाउज और ग्रीन और व्हाइट कुंदन नेकलेस पहना हुआ है। सुरजमुखी के फूलों के बीच फोटोशूट कराती हुई एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। आपको बता दें, जाह्नवी कपूर ने ये फोटोशूट ब्राइड्स टुडे मैगजीन के लिए किया है। साथ ही जाह्नवी कपूर की फोटोज और कई डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

इसे भी पढ़े- पूजा करने गई 50 साल की महिला के साथ गैंगरेप

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर (Janhvi) आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxsena) में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के पिता की भूमिका पंकज त्रिपाठी ने निभाई थी।

गुंजन सक्सेना फिल्म भारत की पहली महिला पायलट के ऊपर बनी थी। साथ ही जाह्नवी कपूर करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से सिनेमा में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.