HomeAdministrativeज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, जज ने दिया...

ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, जज ने दिया ये आदेश, पढ़ें

ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, जज ने दिया ये आदेश जी, हां पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई ज्योति मल्होत्रा को आज (22 मई) को हरियाणा के हिसार कोर्ट में किया पुलिस ने पेश किया. उसे आज सुबह 9.30 बजे पेश किया गया. कोर्ट से पुलिस को ज्योति मल्होत्रा की 4 दिन की रिमांड और मिली है. इससे पहले पुलिस ने ज्योति का रात 11.30 बजे ही मेडिकल करवा लिया था.

गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हिसार पुलिस ने 17 मई को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था.

कैसे हुई थी ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी?

ज्योति की गिरफ्तारी पंजाब के मलेरकोटला से पकड़ी गई गजाला नामक महिला से पूछताछ के बाद हुई, जिसमें जासूसी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम सामने आए. ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप है. डीएसपी कमलजीत ने बताया था कि हमें मिली सूचना के आधार पर हमने हरीश कुमार की बेटी ज्योति को ऑफिशियलसीक्रेटएक्ट और बीएनएस की धारा 152 के तहत गिरफ्तार किया. उसका मोबाइल और लैपटॉप बरामद होने के बाद कुछ संदिग्ध चीजें मिलीं।

उन्होंने बताया था कि वह लगातार एक पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में थी. मिली जानकारी के मुताबिक, ज्योति पिछले दो वर्षों में तीन बार पाकिस्तान, एक बार चीन, और यूएई, बांग्लादेश, भूटान और थाईलैंड की यात्रा कर चुकी है. जांच में पता चला कि दो साल पहले वह पाकिस्तानी हाई कमिशन के अधिकारी दानिश के संपर्क में आई थी।

भारत लौटने के बाद क्या कर रही थी ज्योति मल्होत्रा?

पाकिस्तान यात्रा के दौरान ज्योति ने वहां के खुफिया अधिकारियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से मुलाकात की। भारत लौटने के बाद उसने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर संवेदनशील जानकारी शेयर की और पाकिस्तान की सकारात्मक छवि बनाने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.