आज की डिजिटल दुनिया में इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का जरिया नहीं रह गया है। लाखों यूजर्स अब इस प्लेटफॉर्म के जरिए पहचान के साथ-साथ मोटी कमाई भी कर रहे हैं। सवाल ये उठता है कि इंस्टाग्राम से पैसे कब और कैसे आने लगते हैं? क्या सिर्फ फॉलोवर्स और लाइक्स ही इसके लिए काफी हैं?
क्या इंस्टाग्राम खुद देता है पैसे?
यूट्यूब की तरह इंस्टाग्राम पर कोई सीधा मोनेटाइजेशन सिस्टम नहीं है। हालांकि कुछ देशों में इंस्टाग्राम ने Creator Monetization Features जैसे Live Badges, Reels Bonus और Affiliate Program लॉन्च किए हैं। भारत में ये फीचर्स सभी को उपलब्ध नहीं हैं। यहां अधिकतर क्रिएटर्स ब्रांड डील्स, प्रमोशन्स और एफिलिएट लिंक से ही कमाई करते हैं।
कितने फॉलोवर्स पर शुरू होती है कमाई?
कमाई का सीधा रिश्ता फॉलोवर्स, इंगेजमेंट रेट और कंटेंट की क्वालिटी से है। छोटे इंफ्लुएंसर्स भी अगर इंगेजमेंट अच्छा रखते हैं, तो 1,000–5,000 रुपये प्रति पोस्ट आसानी से कमा सकते हैं। मिड-लेवल और मेगा इंफ्लुएंसर्स को एक पोस्ट पर 50 हजार से लाखों रुपये तक मिल जाते हैं।
क्या लाइक्स से होती है कमाई?
सीधे तौर पर लाइक्स से पैसे नहीं मिलते, लेकिन ये इंगेजमेंट का संकेत होते हैं। ब्रांड्स आपकी पोस्ट पर लाइक्स और व्यूज़ देखकर ही स्पॉन्सरशिप तय करते हैं।
और किन तरीकों से कमाई होती है?
- ब्रांड स्पॉन्सरशिप: कंपनियां प्रमोशन के लिए पैसे देती हैं।
- एफिलिएट मार्केटिंग: लिंक के जरिए बिक्री पर कमीशन।
- प्रोडक्ट सेल्स: खुद के डिजिटल या फिजिकल प्रोडक्ट्स बेचना।
- Live Badges: लाइव सेशंस में फैंस सपोर्ट कर सकते हैं (सीमित)।
इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लिए फॉलोवर्स के साथ इंगेजमेंट बनाए रखना सबसे जरूरी है। आपकी मेहनत और ब्रांड्स के भरोसे के बीच का पुल आपका कंटेंट ही है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
