हल्द्वानी, खबर संसार। केवी कॉन्वेंट विद्यालय में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा कारगिल विजय दिवस से संबंधित भाषण प्रस्तुत किए जिसमें हमारे वीर जवानों की वीरता का वर्णन किया गया।
विद्यालय के सभी बच्चों ने वीर जवानों से संबंधित नृत्य तथा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। छोटे बच्चों द्वारा देश भक्ति से संबंधित कविता प्रस्तुत की गई। शिक्षिका चंद्रकला बिष्ट ने ऐ मेरे वतन के लोगों गीत व कक्षा 6 की छात्रा सुमन चंद्रा ने ए देश मेरे मधुर गीत प्रस्तुत किया।
हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रधानाचार्य के. एम. एस. रावत जी, कोऑर्डिनेटर सुनीता भाकुनी, मीनाक्षी रावत, रजनी धामी, आशा रौतेला एवं प्रीति जोशी ने किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने देश भक्ति से संबंधित भाषण देकर विद्यार्थियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में उसी के साथ कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस















