मुबई, खबर संसार। इन दिनों विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने चोरी-छुपे सगाई की खबरें फिल्मी गलियारों में छाई हुई है। अफवाह ऐेसी भी है कि जल्द ही ये कपल अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान करेगा।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के फैंस इस खबर से उत्साहित हैं लेकिन विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। ये अफवाह है, जिसका असलियत से कोई लेना-देना नहीं है।
विक्की कौशल को पिता ने कहा यह अफवाह
विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने भी इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि यह सच नहीं है। श्याम कौशल इंडस्ट्री के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर हैं, जिन्होंने फिल्मीबीट पोर्टल से बात करते हुए कहा है, ‘इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।’
विक्की कौशल और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की डेटिंग की खबरें काफी लम्बे समय से आ रही हैं लेकिन अभी तक इस कपल ने इन पर जुबान नहीं खोली है। कई लोग मानते हैं कि विक्की-कटरीना असल में कपल नहीं हैं और इनकी डेटिंग की खबरें केवल अफवाह है।
इसे भी पढ़े-Rakshabandhan पर अनलॉक रहेगा यूपी, महिलाओं के लिए इस साल भी फ्री बस सेवा
कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग के लिए वो विदेश जा रही है। एयरपोर्ट से सामने आई सलमान खान और कटरीना कैफ की तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि कटरीना कैफ की सगाई नहीं हुई है। सलमान और कटरीना (Katrina Kaif) की टाइगर 3 यशराज बैनर बना रहा है।
आदित्य चोपड़ा ने टाइगर 3 को बहुत बड़े स्तर पर शूट करने का फैसला लिया है, जिसके लिए वो बड़े-बड़े सेट बनवा रहे हैं। खबरें हैं कि फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान का स्पेशल कैमियो होगा। जिस तरह से भाईजान पठान में कैमियो कर रहे हैं, वैसे ही किंग खान सलमान की टाइगर 3 में कैमियो करेंगे।
