खबर संसार, अयोध्या: Kejrival पहुंचे अयोध्या, किया ये बड़ा एलान, आज मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर पूजा अर्चना की। केजवरीवाल दो दिवसीय दौर पर अध्योध्या पहुंचे थे। इससे पहले सोमवार को उन्होंने सरयू तट पर महाआरती में भी शामिल होकर हिस्सा लिया और उत्तर प्रदेश व भारत के कल्याण की कामना भी की। कहा कि वह दिल्ली के बुजुर्ग लोगों के लिए अयोध्या में फ्री दर्शन की योजना शुरू करेंगे।
अयोध्या पहुंचे Kejrival ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे भगवान श्रीराम के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरा मानना है कि सौभाग्य हर भारतीय को मिले। बताते चलें कि, अरविंद केजरीवाल इससे पहले भी कई बार खुद को हनुमानजी का भक्त बता चुके हैं।
ये भी पढें- पुलिस ने उचित व्यक्ति को उचित बैग दिलाने में निभाई महत्पूर्ण भूमिका! बैग में थे इतने लाख !
Kejrival ने किया ये बड़ा एलान
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के बाद वादा किया कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो वह अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन मुफ्त में करवाएंगे। क्योंकि लोगों में भगवान श्रीराम के प्रति अगाध श्रद्धा है। इसलिए मैं चाहता हूं कि हर भारतवासी को ये सौभाग्य प्राप्त हो सके। हम दिल्ली के अंदर मुख्यमंत्री तीर्थ योजना चला रहे हैं। इसके तहत लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाती है।
केजरीवाल ने कहा कि योजना के तहत अब दिल्ली के लोग भी रामजन्मभूमि के मुफ्त में दर्शन कर सकेंगे। यूपी में हमारी सरकार बनी तो हम सभी प्रदेशवासियों को भी अयोध्या में रामलला के मुफ्त दर्शन कराएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना कि है देश को जल्द ही इस महामारी से निजात मिले।



