वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व चैम्पियन द ग्रेट Khali यानि की दलीप सिंह राणा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में वह टोल प्लाजा के कर्मचारियों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स दावा कर रहा है कि Khali ने आईडी कार्ड मांगने पर टोल प्लाजा के कर्मचारी पर थप्पड़ जड़ दिया। वहीं वीडियो में खली कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कर्मचारी उन्हें ब्लैकमेल कर रहा हैं। कर्मचारी फोटो खिंचवाने के लिए कार में घुस रहा था और तभी यह सब हुआ।
Khali’s Wrestle Mania : Video From Punjab Where Wrestler Great Khali can be seen fighting near Toll Plaza In Punjab! #TheGreatKhali #Khali #Trending #ViralNews pic.twitter.com/6XqgOKCzEs
— News Leak Centre (@centreleak1) July 12, 2022
फिल्लोर के पास टोल प्लाजा की घटना
यह मामला तब हुआ, जब द ग्रेट खली जालंधर से करनाल जा रहे थे और यह वीडियो फिल्लोर के पास टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। खली ने कहा कि टोल प्लाजा का एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के लिए जबरन कार में घुसने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर ही पूरा विवाद हुआ। इसके बाद कई कर्मचारी खली के कार के पास आ गए और घेर लिया।
इसे भी पढ़ें: पीएम ने देवघर एयरपोर्ट का किया शुभारंभ, CM सोरेन बोले- PM ने पूरा किया सपना
मामला जब ज्यादा बढ़ने लगा तो खली अपनी कार से निकले और बैरियर को हटाकर कार से निकल गए। कर्मचारियों ने बैरियर हटाने से रोका लेकिन उसके बावजूद खली कर्मचारी को पकड़कर हटा देता है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि खली से केवल आईडी कार्ड मांगा था और इतनी सी बात पर थप्पड़ मार दिया था। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि एक कर्मचारी खली को बंदर कह रहा है और सभी काफी गुस्से में दिख रहे है।
















