आने वाली लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पटना के बाद अब बेंगलुरु में 26 पार्टियां और उसके नेता गणित बैठाने के लिए मंथन कर रहे हैं फाइव स्टार होटल ताज में जी हां दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी विपक्ष से निपटने के लिए 38 दलों को शामिल करने का प्लान बनाया है।
यूपीए की इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस को सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम देश के संविधान, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं।
कांग्रेस की अध्यक्षता में हो रही है बैठक
कांग्रेस इस बैठक की मेजबानी कर रही है। इस बैठक में कांग्रेस की ओर से उस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हुए हैं। विपक्ष की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम राज्य स्तर पर हम में से कुछ लोगों के बीच मतभेदों से अवगत हैं, ये मतभेद विचारधारा संबंधी नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि दलों के बीच मतभेद इतने बड़े नहीं हैं कि हम लोगों की खातिर उन्हें अलग न रख सकें। खड़गे ने कहा कि हम 26 दल हैं, 11 राज्यों में हमारी सरकार हैं, भाजपा को 303 सीट अकेले नहीं मिलीं, उसने सहयोगियों के मतों का इस्तेमाल किया और फिर उन्हें त्याग दिया।
विपक्ष की बैठक में खरगे ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष और पार्टी नेता पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य दौड़ लगा रहे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस को सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं। हमारा इरादा अपने लिए सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


