HomeUncategorizedजाने भारत ने अपने नागरिकों और वहां पढ़ने वालो छात्रों को यूक्रेन...

जाने भारत ने अपने नागरिकों और वहां पढ़ने वालो छात्रों को यूक्रेन छोड़ने को कहा

नई दिल्ली, खबर संसार। भारतीय दूतावास ने अपने सभी नागरिकों से यूक्रेन (Ukraine) छोड़ने को को कह दिया है। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की। इसमें भारतीय नागरिकों और खासतौर से छात्रों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा गया है।

खास बात है कि इससे पहले भी अमेरिका समेत कई देश यूक्रेन (Ukraine) से अपने राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कह चुके हैं। दूतावास की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है, ‘यूक्रेन में मौजूदा स्थिति की अनिश्चितताओं को देखते हुए यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिक, खासतौर से छात्र जिनका रुकना जरूरी नहीं है, वे अस्थायी रूप से निकलने पर विचार कर सकते हैं। भारतीय नागरिकों को यूक्रेन और यूक्रेन के अंदर गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह भी दी जाती है।’

आगे कहा गया है, ‘भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे यूक्रेन (Ukraine) में अपनी मौजूदगी के बारे में दूतावास को अवगत कराएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन तक पहुंचा जा सके। यूक्रेन में भारतीयों को सेवाएं देने के लिए सामान्य रूप से काम करेगी।’

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव ने पहले अब कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा

ऑस्ट्रेलिया ने भी राजनयिकों को दिए आदेश

मॉस्को और कीव के बीच जारी तनाव के चलते ऑस्ट्रेलिया भी यूक्रेन (Ukraine) में दूतावास को खाली कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पेन ने रविवार को घोषणा कि थी कि कीव में पूरे स्टाफ को जगह छोड़ने के लिए कहा गया है। पेन ने बताया था कि दूतावास में काम बंद कर दिया गया है और इसे पश्चिमी यूक्रेन स्थित सीव के अस्थायी कार्यालय में भेजा गया है। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को भी तत्काल यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है।

यूक्रेन को लेकर चल रहे तनाव के बीच रूस के शीर्ष राजनयिक ने सोमवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी सुरक्षा मांगों पर पश्चिम के साथ बातचीत जारी रखने का सुझाव दिया। इसे संकेत माना जा रहा है कि क्रेमलिन का इरादा यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की आशंका को लेकर अमेरिकी चेतावनी के बीच राजनयिक प्रयासों को जारी रखने का है।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.