मुजफ्फरपुर, खबर संसार। पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि मेें एक ऐसा ही मामला देखने को मिला। जहां युवती ने बरातियों के बीच में जयमाला (Jayamala) के स्टेज से एक युवक के गले में माला डालने से इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि वह गोरा नहीं था।
इस घटना के बाद तो वहां सन्नाटा पसर गया और बरात में आए लोग बिना खाए ही वापस हो गए। युवती के स्वजनोें ने पूरी रात उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही। अब इस घटना की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां लोग तरह- तरह की बातें कर रहे हैं।
काले रंग के दूल्हे से शादी नहीं करेगी
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में रविवार की रात एक शादी थी। सबकुछ तय कार्यक्रम के अनुसार ही चल रहा था। बरात समय से आई और दरवाजे भी लगी। वधु पक्ष के लोगों ने उसका स्वागत किया। इसके बाद जयमाला (Jayamala) की रस्म शुरू की गई। दुल्हन को स्टेज पर लाया गया। इस समय तक सबकुछ सही चल रहा था। जब दुल्हन को दूल्हे के गले में वरमाला डालने के लिए कहा गया तो उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
इसे भी पढ़े-abhinandan वीर चक्र से सम्मानित, शहीद विभूति ढौंडियाल को मिला शौर्य च्रक
इसके बाद तो वहां सन्नाटा पसर गया। कुछ लोगों को तो बात समझ में भी ही नहीं आई। इस बीच दुल्हन के स्वजनों ने स्थिति को संभालने के लिए उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। जब वजह पूछा गया तो उसने कहा कि वह काले रंग के दूल्हे से शादी नहीं करेगी। फिर क्या था, बराती में आए लोग वहां से पांव-पांव ही खिसकने लगे।
बात चल निकली और दूर तलक भी जा रही
थोड़ी ही देर में मंडप खाली हो गया। दूल्हन को भी Jayamala स्टेज से घर ले जाया गया। वहां भी सबलोगों ने इज्जत की दुहाई देते हुए उसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा, लेकिन वह अडिग रही। इस तरह से यह शादी नहीं हो सकी। बहरहाल गोरे रंग और उस पर गुमान की बात चल निकली और दूर तलक भी जा रही है। (Jayamala)



