HomeEntertainmentकृति ने अमिताभ बच्चन का ड्यूप्लेक्स फ्लैट लिया किराये पर, रेंट सुनकर उड़...

कृति ने अमिताभ बच्चन का ड्यूप्लेक्स फ्लैट लिया किराये पर, रेंट सुनकर उड़ जाएंगे होश

अमिताभ बच्चन ने अपना एक ड्यूप्लेक्स फ्लैट कृति सैनन ने 2 साल के लिए किराए पर लिया है। इस फ्लैट के लिए कृति भारी-भरकम किराया और डिपॉजिट भर रही हैं।

बताते चले की मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पास मुंबई सहित देश-विदेश में अरबों की प्रॉपर्टी है। इस प्रॉपर्टी में उनका अंधेरी में एक ड्यूप्लेक्स फ्लैट भी है। इस फ्लैट को कृति सैनन ने किराए पर लिया है। कृति ने यह फ्लैट 2 साल के लिए किराए पर लिया है।

फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करे

अंधेरी वेस्ट में है यह फ्लैट

‘मनी कंट्रोल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन का यह फ्लैट अंधेरी वेस्ट की लोखंडवाला रोड पर अटलांटिस बिल्डिंग में 27वें और 28वें फ्लोर पर है। इस फ्लैट का एक महीने का किराया 10 लाख रुपये है और इसके साथ 4 कारों के लिए पार्किंग स्पेस भी मिला है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कृति सैनन का किराए का एग्रीमेंट 12 नवंबर को बना है। यह एग्रीमेंट अक्टूबर 2021 से अक्टूबर 2023 तक के लिए है। कृति सैनन ने इस फ्लैट के लिए 60 लाख रुपये सिक्यॉरिटी डिपॉजिट भी किया है। इस फ्लैट की कीमत की बात करें तो अमिताभ बच्चन ने इसे अप्रैल 2021 में 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में खरीदा था।

इसे भी पढ़े-कानुपर पुलिस की बर्बता पर वरुण गांधी ने फिर अपनी ही सरकार पर दागे सवाल

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सैनन पिछली बार फिल्म ‘मिमी’ में नजर आई थीं जिसमें उनके काम की काफी तारीफ की गई थी। अब कृति जल्द ही ‘बच्चन पांडे’, ‘आदिपुरुष’, ‘भेडिया’ और ‘गणपत’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.