हल्द्वानी, खबर संसार। लीनेस क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन क्लब के अंतराष्ट्रीय होने की खुशी में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारी ऑल इंडिया लीनेस क्लब अंतर्राष्ट्रीय हो गया है है।’
इसी ख़ुशी में और नये साल के आगमन पर क्लब द्वारा “माँ गायत्री फाउंडेशन” में बच्चों को स्वेटर और खाद्य सामग्री वितरित की। क्लब की चेयरपर्सन ममता अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के साथ नए साल की खुशियां बांटते हुए सभी को आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। उन्होने कहा कि हमे अपनी सभी खुशियो को बच्चो और समाज के साथ मनाना चाहिए।
इस अवसर पर पी.एम. छाया सक्सेना एवं डी.पी.नीरजा वोरा, क्लब की जन संपर्क अधिकारी राशि जैन, सारिका अग्रवाल, नीतू मित्तल, सरला अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, दिव्या किरण, पुष्पा अग्रवाल, सुनीता शुक्ला, दुर्गा गुप्ता, शिल्पा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल आदि सभी की गरिमामई उपस्थिति रही।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

