HomeAdministrativeलेघा ने आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ा सरकार को राजस्व दिलाने...

लेघा ने आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ा सरकार को राजस्व दिलाने में

खबर संसार देहरादून.लेघा ने आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ा सरकार को राजस्व दिलाने में! जी हा खबर संसार से खास बात करते हुए खनन निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि पिछले तीन साल के प्रथम तिमाही में 2022-23 में 136.18 करोड़, 2023-24 में 177.27 करोड़ तो चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में रिकॉर्ड 270 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हो गया है। इससे वित्तीय वर्ष के लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित है.

लेघा ने आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ा सरकार को राजस्व दिलाने में

पाठकों को बताये चले कि तीन माह पूर्व ही लेघा ने निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है और उन्होने सीएम धामी के विज़न और उम्मीद पर खरे उतरे है. श्री लेघा ने कहा कि वित्तीय वर्ष में और प्रभावी रूप में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए पारदर्शिता के साथ सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त हो जायेगा जिस तरह कि प्रगति रिपोर्ट आ रही है. श्री लेघा ने बताया कि सरलीकरण और पारदर्शी खनन नीति से सरकार का खजाना भर रहा है.

सरकार कि नीति के सरलीकरण पारदर्शिता के कारण 

पाठकों को बताये चले कि खनन नीति में पारदर्शिता से सरकार ने पिछले वर्ष कमाए 645 करोड़ जबकि इस वित्तीय वर्ष के तीन माह में अभी तक मिल चुका रिकॉर्ड 270 करोड़  का राजस्व मिल चूका है. श्री लेघा ने खबर संसार को बताया कि ऐसा सरकार कि खनन नीति में सरलीकरण, ई निविदा, ई नीलामी और राजस्व वसूली से बढ़ रहा राजस्व और साथ ही
सरकार की नई खनन नीति से अवैध खनन के परिवहन, भंडारण पर प्रभावी रोक लगी है उन्होने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का सरलीकरण से समाधान मंत्र और पारदर्शी खनन नीति का असर राज्य के खनन विभाग पर दिख रहा है। पिछले लंबे समय से राजस्व लक्ष्य के आधे में हांफने वाले खनन विभाग ने इस साल पहली तिमाही में ही पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ कर 270 करोड़ की रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त की है। यह अवैध खनन के परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक और खनन पट्टों के आवंटन में ऑनलाइन व्यवस्था से संभव हुआ है.

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में निविदा के माध्यम से

इसके अलावा राज्य के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में निविदा के माध्यम से आवंटित कम्पनी को राजस्व वसूली की जिम्मेदारी दी है। नतीजन, खनन विभाग की कार्यप्रणाली से लेकर राजस्व लक्ष्य में बेहतर सुधार दिखने लगे। खासकर विभाग को दिए गए 875 करोड़ के राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष 2022-23 में 472.25 करोड़ तो 2023-24 में 645.42 करोड़ प्राप्त हुआ। इन दो वित्तीय वर्ष के राजस्व की तुलना करें तो विभाग ने 2023 में एक साल के भीतर ही 173.17 करोड़ ज्यादा राजस्व के साथ 40 फीसद इजाफा किया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.