खबर संसार, नई दिल्ली: पाकिस्तान की हालत तो देखिए, Rent पर उठाने जा रहा पीएम आवास। आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब वह अपना पीएम आवास ही Rent पर उठाने जा रहा है। आप सोच सकते हैं कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कितनी हद जा गिरी है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने प्रधानमंत्री आवास को ही किराये पर देने का एलान किया है।
आपको बता दें कि हमारे पडोसी देश के प्रधामंत्री इमरान खान इस्लामाबाद स्थित प्रधानमंत्री आवास को Rent पर देने का एलान कर दिया है। बता दें कि अगस्त 2019 में पाकिस्तान की सत्तारुढ़ पार्टी ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास को यूनिवर्सिटी में बदलने का फैसला किया था। लेकिन अब सरकार ने विश्वविद्यालय बनाने की योजना को टाल दिया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह आवास खाली कर दिया था। और उन्होंने अपना आवास गाला में बना रखा है।
ये भी पढ़े- भारत-पाकिस्तान 24 October को होंगे आमने-सामने
पीएम आवास को Rent पर देने का फैसला
पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल मुताबिक अब पीएम आवास को Rent पर देने का फैसला किया गया है। स्थानीय मीडिया ने यहां अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इमरान खान ने जब से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, तब से वह बानी गाला आवास में रहते हैं। क्योंकि उन्होंने कहा था कि सरकार के पास पैसे नहीं है कि वो लोक कल्याण लिए जरुरी योजनाएं चलाएंगे।
पाकिस्तान की आर्थिक हालत बेहद कमजोर
बता दें कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ सालों में पूरी तरह चरमरा गई है। बाजार में पूंजी निवेश ना होने की वजह से महंगाई बढ़ रही है। आर्थिक हालत इस कदर चरमरा गई है कि सरकार को कर्मचारियों को कर्ज लेकर वेतन देना पड़ रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में व्यापारिक घाटा बढ़ गया है, क्योंकि निर्यात में कमी और आयात में वृद्धि हुई है। पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। मई में देश में महंगाई की दर 10.9 प्रतिशत के शिखर पर थी।



