भाजपा ने भीड़ापानी मण्डल के पदाधिकारी और सदस्यों की घोषणा की। जिला प्रभारी राजेश कुमार और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की सहमती से मण्डल अध्यक्ष नरेश नयाल ने ढोलीगांव के सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा के अनेक मोर्चो पर काम कर रहे मदन जोशी को भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष की घोषणा कर जताया भरोसा।
बता दे की इससे पहले मदन जोशी हल्द्वानी युवा मोर्चा टीम के सदस्य, ढोलीगांव बूथ के अध्यक्ष, युवा मोर्चा ओखलकांडा के उपाध्यक्ष सहित किसान मोर्चा ओखलकांडा के उपाध्यक्ष के पद मे भी रह चुके है, मदन जोशी भाजपा नैनीताल जिले के साथ आर एस एस, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल मे भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है ।
मदन जोशी के उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं मै खुशी का माहौल है पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, चतुर सिंह बोरा, बहादुर नागदली , ध्रुव रौतेला, संदीप कुकसाल सहित कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी
इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए