खबर संसार हल्द्वानी। उपकारागार हल्द्वानी में निरूद्ध विचाराधीन बन्दी irshad पुत्र इश्क बली निवासी अहमदाबाद बिलासपुर जिला रामपुर की 11 जुलाई 2021 को डाॅ.सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में मृत्यु हो गयी थी।
बताते चले की irshad की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाॅच शुरू जिसकी मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को जाॅच अधिकारी नामित किया है।
irshad की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाॅच शुरू
यह जानकारी देते हुए जाॅच अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि irshad पुत्र इश्क बली की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाॅच शुरू कर दी गयी है। जाॅच अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने सर्वसाधारण से अपेक्षा की है कि इस घटना के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना हो अथवा कोई प्रमाण या साक्ष्य प्रस्तुत करने हों तो किसी भी कार्य दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।


