HomeNationalमल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरूर को भारी अंतर से...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरूर को भारी अंतर से हराया

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज हुई है। मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले हैं जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के खाते में सिर्फ 1072 वोट गए। 416 वोट अमान्य हो गए।

आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को ही वोटिंग में फुल 9385 डेलिगेट्स ने अपने वोट डाले थे। 24 साल बाद ऐसा मौका आया है जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। इससे पहले सीताराम केसरी गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रह चुके हैं। पहले से ही मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था क्योंकि उनके पक्ष में लगातार कई कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने समर्थन किया था।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की, शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। खड़गे 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते हैं। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता। इस पर यह खड़गे जी टिप्पणी कर सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष सर्वोच्च होता है, जो भी निर्वाचित होगा वह भविष्य की कार्रवाई तय करेगा। पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे के कुछ देर बाद 10.20 बजे आरंभ हुई। देश के विभिन्न राज्यों में बने कांग्रेस के सभी 68 मतदान केंद्रों से मतपेटियां मंगलवार शाम तक कांग्रेस मुख्यालय लाई जा चुकी थीं।

इसे भी पढ़े- BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.