खबर संसार, हल्द्वानी: 01 दिसंबर से बदलने जा रहे कई Rules, कटेगी आपकी ‘जेब’, अगले माह दिसंबर से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसलिए ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। गैस सिलिंडर, इंश्योरेंस प्रीमियम, रेलवे और पैसों के लेनदेन से जुड़े आदि Rules में बदलाव होने जा रहे हैं। साथ ही एक दिसंबर से रसोई गैस सिलिंडर दाम बदल जाएंगे। एक दिसंबर 2021 से रेलवे कई नई ट्रेनें चलाने जा रही है। तो आइए जानते हैं क्या होने जा रहे नियमों में बदलाव।
नये Rules से बचत खाते में लगेगा झटका
अगले महीने 01 दिसंबर से पंजाब नेशनल बैंक बड़ा झटका देने के साथ ब्याज दरों में कटौती करने जा रही है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। Rules में बदलाव के चलते बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दर को 2.90 फीसदी प्रति वर्ष से घटाकर 2.80 फीसदी करने का निर्णय लिया है। PNB के इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा। नए बदलावों के तहत 1 दिसंबर 2021 से सेविंग अकाउंट में 10 लाख रुपए से कम बैलेंस पर ब्याज दर 2.80 फीसदी सालाना होगी। वहीं, 10 लाख रुपए और उससे अधिक पर ब्याज दर 2.85 फीसदी सालाना होगी।
ये भी पढें- BSNL लाइफटाइम प्रीपेड प्लान को हमेशा के लिए कर रही है बंद, जाने क्या होगा असर
माचिस भी महंगी
अगले महीने 01 दिसंबर से माचिस की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है। अब आपको माचिस एक रूपये की जगह दो रूपये में मिलेगी। माचिस की कीमतों में इजाफा 14 साल के अंतराल के बाद होने जा रहा है। कच्चे माल की कीमतो में बढ़ोत्तरी और बाद में उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण माचिस की कीमत में 100 फीसद की बढ़ोतरी कीे गई है। बता दें कि माचिस उद्योग ने आखिरी बार माचिस की कीमत में संशोधन 2007 में हुआ था, उस वक्त इसकी कीमत 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये की गई थी।
UAN – आधार लिंक जरूरी
01 दिसंबर से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Rules के तहत अगर आपने EPFO के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को अगर अपने आधार कार्ड नंबर से लिंक नहीं किया है, तो 30 नवंबर तक जरूर करा लें। वर्ना 01 दिसंबर से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सरकार की ओर से पहले की इसके निर्देश दिए जा चुके हैं।
SBI क्रेडिट कार्ड से लेन-देन महंगा
SBI का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए खबर काम की हैं, क्योंकि SBI का क्रेडिट कार्ड 01 दिसंबर 2021 से सभी EMI खरीद लेनदेन पर 99 रुपए की प्रोसेसिंग फीस और टैक्स लगाया जाएगा। कंपनी रिटेल आउटलेट्स और ।Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर किए गए सभी ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए प्रोसेसिंग फीस चार्ज करेगी। ये शुल्क खरीदारी को ईएमआई में बदलने पर लगने वाले ब्याज शुल्क के अतिरिक्त है।



