spot_img
spot_img
HomeUttarakhandमार्केट की सड़के डबल, जैसे ही अतिक्रमण हटा!

मार्केट की सड़के डबल, जैसे ही अतिक्रमण हटा!

मार्केट की सड़के डबल, जैसे ही अतिक्रमण हटा! जी हांं, आज शहर के बाजार क्षेत्र में आज प्रशासन एवं नगर निगम का अवैध अतिक्रमण पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजार क्षेत्र में सड़कों पर सामान फैला कब्जा किये लोगो में अफरा तफरी मच गई।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई । बाजार में दुकानों के सामने अवैध तरीके से लगाए गए फड़ और छोटी-छोटी दुकानों को हटाया गया है,तो कुछ जगहों पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा तोड़ा गया

सड़कों पर अवैध कब्जे के कारण बाजार में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा था। इस समस्या को देखते हुए आज बाजार क्षेत्र में सभी दुकानों के आगे से लगी तमाम छोटी दुकानें या फाड़ो को हटाने का कार्य किया गया।

छोटे छोटे दुकानदार अपने फड़ को समेटते रहे

कार्यवाई के दौरान कई छोटे छोटे दुकानदार अपने फड़ को समेटते हुए भी देखे गए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया बाजार क्षेत्र में इन छोटी-छोटी दुकानों के चलते लोगों के आवागमन में दिक्कतें होती थी, जिसका असर कालाढूंगी चौराहे और मेन रोड पर पढ़ता था और पूरा बाजार क्षेत्र जाम से जूझता था।

ऐसे में आज कार्रवाई की गई है और सभी दुकानदारों को यह कड़ी चेतावनी दी गई है, कि वह आगे से अगर अपनी दुकानों के आगे रेड़ियों या छोटी दुकानें लगाएंगे तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र धोनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी समेत मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज जयदीप नेगी और उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.